
Salman Khan: जेल में बंद गैंगस्टर सलमान खान कथित रूप से कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समाज अभिनेता से नाराज है। इसे लेकर हाल ही में गैंगस्टर के चचेरे भाई ने सलमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Salman Khan: सलमान खान को धमकियां
प्राइम डेली डेस्क
Salman Khan: गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई लगातार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकियां दे रहा है। काला हिरण शिकार मामले पर लॉरेन्स बिश्नोई और उसके गैंग की तरफ से कथित रूप से कई बार सलमान को धमकियां मिल चुकी हैं।
अब हाल ही में गैंगस्टर के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाया है। रमेश बिश्नोई ने ऐसा दावा किया है कि सलमान खान ने इस मामले में बिश्नोई समाज को पैसों की पेशकश की।
‘सलमान खान पर लगाया गंभीर आरोप’
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेन्स के भाई रमेश बिश्नोई ने मीडिया बातचीत में यह कहा है कि सलमान खान से जुड़े काले हिरण मामले में पूरा बिश्नोई समुदाय जेल में बंद गैंगस्टर के साथ खड़ा है। रमेश ने आरोप लगाया कि सलमान खान ने बिश्नोई समुदाय को पैसे की पेशकश की थी, लेकिन समुदाय ने यह पेशकश ठुकरा दी।
लॉरेंस बिश्नोई के कजिन रमेश बिश्नोई ने इस मामले पर कहा कि सलमान खान ने पहले बिश्नोई समुदाय को पैसे की पेशकश की थी। गैंगस्टर के चचेरे भाई का कहना है, ‘सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा कि लॉरेंस गिरोह पैसे के लिए ऐसा कर रहा है।
मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि उनका बेटा समुदाय के सामने एक चेकबुक लाया था और कहा था कि आंकड़े भर लो और इसे ले लें। अगर हम पैसे के भूखे होते तो हम उसे उसी समय ले लेते’।
पुख्ता की गई है सलमान खान की सुरक्षा
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर कई आरोप हैं। वह फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। लॉरेंस बिश्नोई से लगातार मिली जान कि धमकियों के कारण सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अभिनेता बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ है।







