
Swiggy IPO: Swiggy अपने आगामी IPO के लिए आंतरिक रूप से 12.5 बिलियन-13.5 बिलियन डॉलर के कंपनी वैल्यूएशन का लक्ष्य बना रही है। कंपनी ने बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण अपने टारगेट में 10-16 फीसदी की कटौती करने का निर्णय लिया है।
Swiggy IPO: बाजार में गिरावट के बीच कंपनी ले सकती है फैसला
प्राइम डेली डेस्क
Swiggy IPO: शेयर बाजार में जारी करेक्शन का असर अब आईपीओ लाने की तैयारी कर रही कंपनियों पर भी दिख रहा है। फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्वीगी अपने आईपीओ के लिए वैल्यूएशन टारगेट को घटा कर साढ़े बारह से साढ़े तेरह बिलियन डालर करने की योजना बना रही है।
स्वीगी वैल्यूएशन टारगेट में कटौती का यह फैसला बाजार में जारी उतार चढ़ाव के बीच लेने जा रही है। फर्म नवंबर की शुरुआत में पहले 15 दिनों के अंदर अपना आईपीओ लांच करने की योजना बना रही है। समय सीमा बाद में बाजार की स्थितियों के मुताबिक बदल सकती है।
टारगेट में 10 से 16 प्रतिशत की कटौती
स्वीगी अपने आगामी आईपीओ के लिए आंतरिक रूप से साढ़े बारह से साढ़े तेरह बिलियन डालर के कंपनी वैल्यूएशन का लक्ष्य बना रही है। कंपनी ने बाजार में उतार चढ़ाव के कारण ऐसा किया है।
स्वीगी ने अपने 14 अरब डालर के आईपीओ के लिए 15 अरब डालर के वैल्यूएशन का लक्ष्य रखा है। यह इस साल हुंडई इंडिया के आईपीओ के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा आफर होगा। हाल ही में बाजार में उतार चढ़ाव के कारण स्वीगी को ऐसा करना पड़ा है।







