Panic in the village: बमबाजी से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Panic in the village: भदोही ज्ञानपुर के गोपीगंज कोतवाली स्थित धनीपुर गांव निवासी डीघ ब्लॉक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा के आवास पर बमबाजी के बाद दहशत का माहौल है। पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। तीन बाइक सवार सीसीटीवी में दिख रहे हैं पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है।

Panic in the village: तीन आरोपियों की हुई पहचान, तलाश

प्राइम डेली डेस्क

Panic in the village: ज्ञानपुर के गोपीगंज कोतवाली स्थित धनीपुर गांव निवासी डीघ ब्लॉक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा के आवास पर बाइक सवार तीन हमलवारों ने बम से हमला कर दिया। बम उनके दो मंजिले आवास की दूसरी छत के दिवाल पर टकराई। बताया जा रहा है कि हमलवारों का निशाना मनोज मिश्रा के कमरे में लगी एसी के बाहरी हिस्से पर था।

पूरे मामले को लेकर गांव में दहशत है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस पटाखे से हमला किए जाना बता रही है। मामले में सीसी टीवी से छानबीन की जा रही है। संचालन समिति प्रमुख ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज करायी है। निषाद पार्टी के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के भतीजे व डीघ ब्लॉक के प्रमुख मनीष मिश्रा इस समय दुष्कर्म समेत अन्य मामले में जेल में बंद हैं।

रात डेढ़ बजे तीन बाइक सवार पहुंचे

डीघ ब्लॉक का संचालन त्रिस्तरीय संचालन समिति कर रही है। संचालन समिति के प्रमुख मनोज मिश्रा के धनीपुर स्थित आवास के सामने रात करीब डेढ़ बजे तीन बाइक सवार पहुंचते हैं। बाइक पर सबसे पीछे बैठा युवक बाइक से उतर कर एक के बाद एक दो बम डीघ ब्लॉक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा के आवास की ओर फेंकता है।

जिसके बाद तीनों बाइक से हाईवे का रोड पकड़कर फरार हो जाते हैं। बम के हुए तेज धमाके से मनोज मिश्रा का पूरा परिवार व आसपास के लोग सहम जाते हैं। बाहर निकलकर जब वे देखते हैं तो तेज धुंए का असर बना हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय चौकी प्रभारी को दी। चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

निशाना मनोज मिश्रा के कमरे में लगी एसी

बताया जा रहा है कि हमलवारों का निशाना मनोज मिश्रा के कमरे में लगी एसी के बाहरी हिस्से पर था, लेकिन एक बम एसी के मात्र एक फीट ऊपर लगा है। वहीं एक बारजे के ऊपरी हिस्से में जा टकराया। दोनों के निशान पर दिवाल पर बने हुए हैं। वहीं आवास के बाहर शीशों का छर्रा बिखरा पाया गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।

इस संबंध में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन का कहना है कि शरारती तत्वों ने आवास पर पटाखा फेंका है। सीसी टीवी से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। जांच जारी है।

Related Posts

Search warrant: बिल्डर के करीबी पूर्व आईएएस के आवास पर छापा

Search warrant: एमआई बिल्डर्स के ठिकानों पर छापे में पूर्व आईएएस के नोएडा के आवास का पता चलने के बाद आनन-फानन में सर्च वारंट लेकर छापा मारा गया। यहां करोड़ों…

Read more

Deadly Intent: शैतान शिवम के इरादे भांप न सका वो

Deadly Intent: युवक की शादी दस फरवरी 2023 को हुई थी। शिवम उसका काफी करीबी दोस्त था। आरोप है कि शिवम ने युवक को अपनी बातों में फंसाकर गुमराह करते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

International

Canada: अप्रवासियों की संख्या में कटौती करने जा रहा कनाडा

  • October 25, 2024
Canada: अप्रवासियों की संख्या में कटौती करने जा रहा कनाडा

Commonwealth: ब्रिटेन के राजा पर दासता की क्षतिपूर्ति देने का दबाव

  • October 25, 2024
Commonwealth: ब्रिटेन के राजा पर दासता की क्षतिपूर्ति देने का दबाव

Israel: इस्राइल अगर गाजा युद्धविराम समझौते को मान ले तो…

  • October 25, 2024
Israel: इस्राइल अगर गाजा युद्धविराम समझौते को मान ले तो…

Justin Trudeau: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की बढ़ी मुश्किलें

  • October 24, 2024
Justin Trudeau: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की बढ़ी मुश्किलें