Israel: इस्राइल अगर गाजा युद्धविराम समझौते को मान ले तो…

Israel: इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों की रिहाई के लिए समझौते पर चर्चा को लेकर मिस्र की तत्परता का स्वागत किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि काहिरा बैठक के बाद नेतन्याहू ने मोसाद जासूसी एजेंसी के प्रमुख को कतर के लिए रवाना होने का निर्देश दिया।

Israel: संघर्ष समाप्त करने के लिए तैयार हुआ हमास

प्राइम डेली डेस्क

Israel: इस्राइल-हमास के बीच पिछले एक साल से संघर्ष जारी है। इस बीच गुरुवार को इस्राइल ने बताया कि उनके जासूस प्रमुख गाजा युद्धविराम वार्ता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि हमास के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए लंबे समय से रुका प्रयास अब गति पकड़ते दिख रहा है।

पिछले एक साल से जारी युद्ध को रोकने की पिछली कोशिशें विफल रही हैं। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि हमास प्रमुख याह्या सिनवार की मौत एक समझौते की शुरुआत के तौर पर काम कर सकती है। हमास का कहना है कि अगर इस्राइल गाजा युद्धविराम समझौते के लिए मान जाता है तो वह युद्ध समाप्त कर देगा।

काहिरा में युद्ध विराम समझौते पर हुई चर्चा

हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को काहिरा में मिस्र के अधिकारियों के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल ने युद्ध विराम समझौते पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “हमास ने युद्ध रोकने के लिए तत्परता दिखाई है।

इस्राइल को युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। उन्हें गाजा से निकल जाना चाहिए और विस्थापित लोगों को वहां वापस आने की अनुमति देनी चाहिए। इसके साथ गाजा में मानवीय सहायता की भी अनुमति देनी चाहिए।”

नेतन्याहू ने मिस्र की तत्परता का स्वागत किया

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों की रिहाई के लिए समझौते पर चर्चा को लेकर मिस्र की तत्परता का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, “काहिरा बैठक के बाद नेतन्याहू ने मोसाद जासूसी एजेंसी के प्रमुख को कतर के लिए रवाना होने का निर्देश दिया, जिससे कि एजेंडे की पहुओं की श्रृंखला को आगे बढ़ाया जा सके।” इससे पहले गुरुवार को अमेरिका और कतर ने कहा कि गाजा युद्धविराम वार्ता कतर की राजधानी में फिर से शुरू होगी।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को दोहा कतारी नेताओं से मुलाकात की। पिछले साल सात अक्तूबर को शुरू हुए इस्राइल-हमास युद्ध के बाद से यह उनकी 11वीं यात्रा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक दो सप्ताह पहले ब्लिंकन ने इस यात्रा के दौरान कहा था कि मध्यस्थ नए विकल्प तलाशेंगे।

Related Posts

Canada: अप्रवासियों की संख्या में कटौती करने जा रहा कनाडा

Canada: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कोरोना काल में लगाए गए प्रतिबंधों के कारण हमारी अर्थव्यवस्था का जो नुकसान और गिरावट आई थी, उससे उबरने में अप्रवासियों…

Read more

Commonwealth: ब्रिटेन के राजा पर दासता की क्षतिपूर्ति देने का दबाव

Commonwealth: राष्ट्रमंडल देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान गुलामी और साम्राज्य की विरासत के मुद्दे पर खूब बहस हुई। समोआ में आयोजित हुए शिखर सम्मेलन में 56 राष्ट्रमंडल देशों के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

International

Canada: अप्रवासियों की संख्या में कटौती करने जा रहा कनाडा

  • October 25, 2024
Canada: अप्रवासियों की संख्या में कटौती करने जा रहा कनाडा

Commonwealth: ब्रिटेन के राजा पर दासता की क्षतिपूर्ति देने का दबाव

  • October 25, 2024
Commonwealth: ब्रिटेन के राजा पर दासता की क्षतिपूर्ति देने का दबाव

Israel: इस्राइल अगर गाजा युद्धविराम समझौते को मान ले तो…

  • October 25, 2024
Israel: इस्राइल अगर गाजा युद्धविराम समझौते को मान ले तो…

Justin Trudeau: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की बढ़ी मुश्किलें

  • October 24, 2024
Justin Trudeau: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की बढ़ी मुश्किलें