Murder of property dealer: कुत्ते के पट्टे से गला दबाया

Murder of property dealer: दादरी में दोस्तों ने ही गाजियाबाद के प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद संजय का शव ठिकाने लगाने के लिए आरोपी चार घंटे तक घूमते रहे।

Murder of property dealer: लाश लेकर चार घंटे तक घूमे

प्राइम डेली डेस्क

Murder of property dealer: ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश। दादरी में दोस्तों ने ही गाजियाबाद के प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत दोस्त विशाल राजपूत और जीत चौधरी ने संजय को थाना मधुबन बापूधाम के अक्षय एंक्लेव की जैन बिल्डिंग स्थित घर बुलाया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने पैसे और गहने हड़पने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

हत्या के बाद संजय का शव ठिकाने लगाने के लिए आरोपी चार घंटे तक घूमते रहे। रात 11 बजे उन्होंने दादरी के नंगला नैनसुख के पास कार में आग लगा दी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संजय हर समय अपने पास मोटी रकम रखते थे।

कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर की हत्या

साथ ही सोने के गहने भी पहनते थे। पैसे और गहनों को हड़पने के लिए दोनों ने मंगलवार दोपहर संजय को बुलाया। वहां तीनों ने बीयर पी। नशा होने पर आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर से सोने की चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी और 6250 रुपये लूट लिए।

प्रॉपर्टी डीलर के विरोध करने पर कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शाम करीब 4 बजे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने उसी समय शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। हालांकि बाहर उजाला होने के कारण वह सफल नहीं हो सके।

प्रॉपटी डीलर की फॉच्यूर्नर में शव पिछली सीट पर डाल दिया

अंधेरा छाने के बाद आरोपियों ने प्रॉपटी डीलर की फॉच्यूर्नर में शव पिछली सीट पर डाल दिया। रात करीब 11 बजे दादरी कोतवाली क्षेत्र में कोट पुल से छोलस की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुनसान जगह पर गाड़ी रोकी। वहां पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। आरोपी अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर डब्बे में लेकर आए थे।

सूचना मिलते ही रात 11 बजे के बाद दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक शव काफी जल चुका था। उसकी शिनाख्त मुश्किल थी। जिंस समेत कपड़ों के कुछ हिस्से बचे थे। मौके से जला हुआ मोबाइल बरामद हुआ। कार के नंबर और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने प्रॉपर्टी डीलर की पहचान की।

क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर की दोस्तों ने कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि एक साथ बीयर पीने के बाद प्रॉपर्टी डीलर से सोने की चेन, ब्रेसलेट व अन्य जेवरात और नकदी लूटी और फिर हत्या कर दी।

आरोपियों ने दादरी कोतवाली क्षेत्र के नंगला नैनसुख गांव के पास कार में शव रखकर आग लगा दी। कार में आग लगी देखकर आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दादरी कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान कर जांच शुरू की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।

कार में जला दी लाश

मंगलवार रात दादरी कोतवाली इलाके में नंगला नैनसुख गांव के पास एक फॉच्यूर्नर कार जलती मिली। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाकर शव को कब्जे में लिया।

शव की पहचान संजय यादव निवासी नेहरू नगर गाजियाबाद के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई ने पुलिस ने शिकायत देकर दो दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया।

दो दोस्तों को किया गिरफ्तार

मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल राजपूत निवासी कन्हैया नगर इंद्रलोक दिल्ली और जीत चौधरी निवासी हथनी भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई हैं।

इस समय दोनों गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम के अक्षय एंक्लेव की जैन बिल्डिंग में रहते थे। मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। तभी आपास में दोस्ती हो गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक हर समय अपने पास मोटी रकम रखते थे। साथ ही सोने के गहने भी पहनकर रखते थे।

पैसे और गहनों को हड़पने के लिए साजिश रची

पैसे और गहनों को हड़पने के लिए दोनों ने हत्या की साजिश रची। मंगलवार की दोपहर मृतक आरोपियों के घर पहुंचा। वहां तीनों ने बीयर पी। नशा होने पर आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर से सोने की चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी और 6250 रुपये लूट लिए।

प्रॉपर्टी डीलर ने विरोध किया तो कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। उसके बाद आरोपियों ने दादरी कोतवाली क्षेत्र में ले जाकर मृतक की कार शव रखकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गए गहने, नकदी, दो मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त कुत्ते का पट्टा बरामद कर लिया हैं।

शव को ठिकाने लगाने के लिए किया अंधेरे का इंतजार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दोपहर करीब 4 बजे प्राॅपर्टी डीलर की हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन तब उजाला होने के कारण बाहर नहीं जा सके। अंधेरा होने के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को उन्हीं की फॉच्यूर्नर कार में पिछली सीट पर डाल दिया और कंबल से ढंक दिया।

करीब चार घंटे तक आरोपी शव को ठिकाने लगाने की जगह तलाश करते रहे। रात करीब 11 बजे दादरी कोतवाली क्षेत्र में कोट पुल से छोलस की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुनसान जगह पर गाड़ी रोकी। वहां पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। आरोपी अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर एक डब्बे में लेकर आए थे। डब्बा भी कार में जला दिया।

पूरी तरह जल चुका था शव, कार से हुई पहचान

सूचना मिलने पर रात 11 बजे के बाद दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शव काफी जल चुका था। कुछ हिस्से बाकी बचे थे, लेकिन उससे पहचान करना मुश्किल था। मृतक के कपड़ों के कुछ हिस्से बचे थे। इसमें जींस का हिस्सा भी था। साथ ही जला हुआ मोबाइल बरामद हुआ। कार के नंबर और कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान हो सकी। परिजनों ने भी पहचान की।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार के मुताबिक, गाड़ी जलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। पहचान होने के बाद परिजनों से पूछताछ की तो दो दोस्तों का नाम सामने आए। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपने घर पर हत्या करने के बाद दादरी क्षेत्र में शव के साथ कार में आग लगा दी। हत्या का यह मामला गाजियाबाद स्थानांतरित किया जाएगा।

Related Posts

Panic in the village: बमबाजी से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Panic in the village: भदोही ज्ञानपुर के गोपीगंज कोतवाली स्थित धनीपुर गांव निवासी डीघ ब्लॉक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा के आवास पर बमबाजी के बाद दहशत का माहौल है।…

Read more

Search warrant: बिल्डर के करीबी पूर्व आईएएस के आवास पर छापा

Search warrant: एमआई बिल्डर्स के ठिकानों पर छापे में पूर्व आईएएस के नोएडा के आवास का पता चलने के बाद आनन-फानन में सर्च वारंट लेकर छापा मारा गया। यहां करोड़ों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

International

Canada: अप्रवासियों की संख्या में कटौती करने जा रहा कनाडा

  • October 25, 2024
Canada: अप्रवासियों की संख्या में कटौती करने जा रहा कनाडा

Commonwealth: ब्रिटेन के राजा पर दासता की क्षतिपूर्ति देने का दबाव

  • October 25, 2024
Commonwealth: ब्रिटेन के राजा पर दासता की क्षतिपूर्ति देने का दबाव

Israel: इस्राइल अगर गाजा युद्धविराम समझौते को मान ले तो…

  • October 25, 2024
Israel: इस्राइल अगर गाजा युद्धविराम समझौते को मान ले तो…

Justin Trudeau: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की बढ़ी मुश्किलें

  • October 24, 2024
Justin Trudeau: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की बढ़ी मुश्किलें