India-France: फ्रांस 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों को देगा पढ़ाई का मौका

India-France: भारत के साथ शैक्षिक संबंध मजबूत करने के लिए फ्रांस एक बड़ा कदम उठाने वाला है। जिसको लेकर भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथू ने भारतीय छात्रों को भरोसा दिलाया कि 2030 तक 30,000 भारतीय छात्रों को फ्रांस बुलाया जाएगा।

India-France: फ्रांसीसी राजदूत ने दिलाया भरोसा

प्राइम डेली डेस्क

India-France: फांस जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं और दोनों देशों के बीच के शैक्षिक संबंध में और मजबूती के लिए भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथू ने भारतीय छात्रों को भरोसा दिलाया कि 2030 तक 30,000 भारतीय छात्रों को फ्रांस बुलाया जाएगा। फ्रांसीसी के राजदूत थियरी माथू ने कहा कि फ्रांस दोनों देशों के शैक्षिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह बात बुधवार को चूज फ्रांस टूर 2024 के दौरान कही। उन्होंने कहा इस टूर के जरिये फ्रांस का लक्ष्य 2030 तक 30,000 भारतीय छात्रों को पढ़ाई के लिए अपने देश बुलाना है। यह टूर फिलहाल भारत के पांच शहरों नई दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद और बंगलूरू में 19 से 27 अक्तूबर तक है।

अब तक 11 हजार से अधिक छात्रों का पंजीकरण

टूर में अब तक 11,000 से अधिक छात्रों और माता-पिता ने पंजीकरण कराया है। इस टूर में 57 फ्रेंच विश्वविद्यालय और संस्थान भारतीय छात्रों को कई शैक्षिक कार्यक्रमों की पेशकश कर रहे हैं। टूर का उद्देश्य छात्रों को व्यापार, इंजीनियरिंग, और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में अध्ययन के लिए आकर्षित करना है।

इसके साथ ही राजदूत माथू ने इस बात पर जोर दिया कि जो भारतीय छात्र फ्रांस में पढ़ाई करेंगे, उन्हें फ्रांस और भारत दोनों में अच्छे करियर के अवसर मिलेंगे। उनका कहना है कि भारत और फ्रांस के बीच मजबूत शैक्षिक और रणनीतिक साझेदारी बनाने का लक्ष्य है, और इस साझेदारी में फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

 

Related Posts

India China: भारत और चीन की सेनाओं का पीछे हटना शुरू

India China: पूर्वी लद्दाख सेक्टर में डेमचोक और देपसांग में दो बिंदुओं पर भारत और चीन के सैनिक पीछे हट रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौतों के अनुसार,…

Read more

Terrorism: पाकिस्‍तान बॉर्डर पर आर्मी की गाड़ि‍यों पर आतंकी हमला

Terrorism: जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवादी हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. कुछ दिनों पहले गांदरबल में आतंकवादियों ने हमला कर कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. Terrorism:…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

International

Canada: अप्रवासियों की संख्या में कटौती करने जा रहा कनाडा

  • October 25, 2024
Canada: अप्रवासियों की संख्या में कटौती करने जा रहा कनाडा

Commonwealth: ब्रिटेन के राजा पर दासता की क्षतिपूर्ति देने का दबाव

  • October 25, 2024
Commonwealth: ब्रिटेन के राजा पर दासता की क्षतिपूर्ति देने का दबाव

Israel: इस्राइल अगर गाजा युद्धविराम समझौते को मान ले तो…

  • October 25, 2024
Israel: इस्राइल अगर गाजा युद्धविराम समझौते को मान ले तो…

Justin Trudeau: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की बढ़ी मुश्किलें

  • October 24, 2024
Justin Trudeau: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की बढ़ी मुश्किलें