
Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सत्ताधारी पार्टी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है।
Jharkhand Election: बागी चंपई के खिलाफ किसे बनाया प्रत्याशी?
प्राइम डेली डेस्क
Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सत्ताधारी पार्टी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। पार्टी के बागी नेता चंपई सोरेन के खिलाफ सरायकेला विधानसभा सीट से आदिवासी नेता को प्रत्याशी बनाया गया है।
इससे पहले 22 अक्तूबर को झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए सत्ताधारी दल- झामुमो ने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से ताल ठोकने का फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले झामुमो नीत गठबंधन सरकार में सहयोगी दल- कांग्रेस 21 प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है।
सरकार में कितने दल शामिल?
झारखंड की वर्तमान गठबंधन सरकार (47 विधायकों का समर्थन) में कितने दल शामिल हैं:
दल का नाम सीटों की संख्या
झामुमो 27
कांग्रेस 18
भाकपा माले 1
राजद 1
झारखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची
बता दें कि इससे पहले 21 अक्तूबर की देर रात कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। जामताड़ा से इरफान अंसारी, हजारीबाग से मुन्ना सिंह और जरमुंडी से बादल पत्रलेख को मैदान में उतारा गया है।
झारखंड विधानसभा में विपक्षी दलों का हाल
दल का नाम सीटों की संख्या
भाजपा 24
आजसू 3
राकपा (अप) 1
निर्दलीय 2






